बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में हुआ स्कूलों का समय परिवर्तन,अब 9 बजे खुलेंगे स्कूल

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में हुआ स्कूलों का समय परिवर्तन,अब 9 बजे खुलेंगे स्कूल

बाँदा : जनपद बाँदा में संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषद, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब विद्यालयों का संचालन प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जाएगा।

यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित अवकाश तालिका के अनुपालन में जारी किया गया है। परिषद के पत्रांक बे0शि0प0/19684–89/2025-26, दिनांक 31 दिसंबर 2025 के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

CTET 8 फरवरी 2026 Exam 1st shift : पेपर डाउनलोड करे

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय राम तिवारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जनपद में संचालित सभी नर्सरी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को नए समय-सारणी का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बाँदा, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), महानिदेशक स्कूल शिक्षा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करें।

photo 6070860656161787545 y 2

जनहित में प्रकाशित करने के निर्देश

जिला सूचना अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस सूचना को जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित कराया जाए, ताकि अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय रहते जानकारी मिल सके।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर भी लागू

यह आदेश सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षेतर कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join