बड़ी खबर: 31 जनवरी तक पूर्ण करें यह काम तभी मिलेगा आपको जनवरी महीने का वेतन, बीएसए साहब का महत्वपूर्ण आदेश
लखीमपुर-खीरी : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखीमपुर-खीरी द्वारा जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश दिनांक 06 जनवरी 2026 एवं माननीय राज्य शिक्षा मंत्री के पत्र के क्रम में सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण 31 दिसम्बर 2025 तक का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से फीड करना होगा।
आदेश देखें
👇

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी का जनवरी 2026 का वेतन आहरित किया जाना संभव नहीं होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में अवगत कराते हुए समय से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा।