बड़ी खबर: 23 जनवरी बसंत पंचमी की छुट्टी पर लग सकता है ग्रहण, देखिए यह आदेश

उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के आयोजन को लेकर शासनादेश
कार्यालय
अपर मुख्य सचिव
बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
उत्तर प्रदेश शासन
सं० : 25/एस०सी०एस० (बेसिक/माध्यमिक शिक्षा)/2026
लखनऊ : दिनांक : 20 जनवरी, 2026
प्रेषितः
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०।
- निदेशक, बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, उ०प्र०।
- समस्त ए०डी०-बेसिक/ए०डी०-माध्यमिक, मण्डल, उ०प्र०।
- समस्त डी०आई०ओ०एस०/बी०एस०ए०, उ०प्र०।
विषयः
उत्तर प्रदेश दिवस – 2026 को समारोह पूर्वक आयोजित करने हेतु।
उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना दिनांक 24 जनवरी, 1950 को हुई थी तथा इसी दिन प्रदेश का नाम संयुक्त प्रान्त से बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था। उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा प्रदेश की सांस्कृतिक सामाजिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस को दिनांक 24-26 जनवरी के मध्य समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है।
- इसी परिप्रेक्ष्य में वर्ष 2026 में भी त्रिदिवसीय आयोजन की मुख्य थीम ‘विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत’ निर्धारित की गई है तथा उत्तर प्रदेश के सभी माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों में निम्नानुसार आयोजन करने का निर्देश दिया गया है–
दिनांक 23 जनवरी, 2026 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती
इस दिन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन वृत्तान्त और उनके द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये योगदान के बारे में प्रकाश डाला जाये और वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाये तथा पुरस्कार दिये जायें, जिससे विद्यार्थी उनके जीवन वृत्तान्त से प्रेरित होकर उनके अनुरूप देश के प्रति अपनी कर्तव्य भावना के लिये प्रेरित हों। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल स्तर पर नृत्य, संगीत, ड्रामा आदि के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें तथा इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाये।
- दिनांक 24 जनवरी, 2026 उत्तर प्रदेश दिवस
इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। इसी प्रकार से विद्यालयों में विद्यार्थियों को विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर अपनी राय/विचार रखने का अवसर दिया जाये। इसके साथ ही इस दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘माई इण्डिया – माई वोट’ के आधार पर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायें एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें। - दिनांक 26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्डारोहण और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जायें एवं दिनांक 23/24/26 जनवरी, 2026 के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किये गये उत्कृष्ट कार्यों को पुरस्कृत किया जाये।
- उपर्युक्त निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन/अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
(पार्थ सारथी सेन शर्मा)
अपर मुख्य सचिव
बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
उत्तर प्रदेश शासन
प्रतिलिपिः–
- निजी सचिव, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), माध्यमिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन को मा० मंत्री जी के संज्ञान में लाने हेतु।
- निजी सचिव, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन को मा० मंत्री जी के संज्ञान में लाने हेतु।
कक्ष सं० 63, प्रथम तल, नवीन भवन, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ–226001
दूरभाष– 0522-2238471/2213485
Email: addl.cbsasic@gmail.com :: acsup.se@gmail.com
(पार्थ सारथी सेन शर्मा)
अपर मुख्य सचिव
बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
उत्तर प्रदेश शासन