बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इन कर्मचारियों के मानदेय पर उत्तर प्रदेश सरकार ने की वृद्धि

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इन कर्मचारियों के मानदेय पर उत्तर प्रदेश सरकार ने की वृद्धि

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश सरकार UP Government ने ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh परिवहन निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री CM जनता सेवा योजना Yojna के अंतर्गत चल रही बसों के संचालन हेतु चालकों व परिचालकों को दिए जाने वाले मानदेय mandey में 14 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फैसले से एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन से जुड़े कर्मियों को आर्थिक संबल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर आम ग्रामीण यात्रियों को कम किराये में सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा निरंतर उपलब्ध होती रहेगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह Dayashankar Singh ने शुक्रवार को बताया कि अब तक मुख्यमंत्री CM जनता सेवा के अंतर्गत संविदा चालकों और परिचालकों को 2.18 रुपये rupye प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा था। ताजा निर्णय के तहत अब यह दर बढ़ाकर 2.32 रुपये rupye प्रति किलोमीटर कर दी गई है। मानदेय में की गई यह वृद्धि बस संचालकों और सेवा प्रदाताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। ग्रामीण मार्गों पर बसों का नियमित, सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री CM जनता सेवा योजना Yojna के अंतर्गत संचालित बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम रखा गया है। इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को मिल रहा है, जिन्हें कम किराये में अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार Yogi government की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले नागरिकों को भी शहरी क्षेत्रों के समान किफायती और सुलभ परिवहन सुविधाएं मिलें।

परिवहन विभाग parivahan vibhag के अनुसार, मुख्यमंत्री CM जनता सेवा योजना Yojna के अंतर्गत प्रदेश के सभी 20 क्षेत्रों में कुल 395 अनुमन्य मार्गों पर 299 बसों Bus का संचालन किया जा रहा है। यह योजना Yojna ग्रामीण परिवहन को सशक्त बनाने की दिशा में योगी सरकार Yogi government का एक बड़ा और प्रभावी कदम मानी जा रही है। इस योजना Yojna से ग्रामीण इलाकों में न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच भी बेहतर हुई है।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join