बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल रविवार के दिन भी खुलेंगे यह वाले स्कूल, देखें सम्बंधित आदेश

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल रविवार के दिन भी खुलेंगे यह वाले स्कूल, देखें सम्बंधित आदेश

औरैया। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत जनपद औरैया में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) औरैया द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह विशेष अभियान प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित होगा। अभियान के अंतर्गत 202 बिधूना, 203 दिबियापुर और 204 औरैया (अजा) विधानसभा क्षेत्रों में सभी बीएलओ एवं पदनामित अधिकारी संबंधित मतदान स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। वे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मतदान केंद्रों पर फॉर्म 6, 7 और 8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाएगी।

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join