बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर बीएसए साहब का बड़ा आदेश , 23 तारीख तक यह काम पूरा कर लें, देखें आर्डर

बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर बीएसए साहब का बड़ा आदेश , 23 तारीख तक यह काम पूरा कर लें, देखें आर्डर

गोण्डा। वित्त वर्ष 2025-26 के समापन और होली महापर्व को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान, गोण्डा की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों की मासिक उपस्थिति हर माह 21 तारीख से 20 तारीख तक प्राप्त की जाती है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकास खण्ड से संबंधित शिक्षामित्रों तथा अंशकालिक अनुदेशकों की उपस्थिति दिनांक 23 फरवरी 2026 तक हर हाल में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि समय से उपस्थिति प्राप्त होने पर ही मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। यदि निर्धारित तिथि तक उपस्थिति उपलब्ध नहीं कराई गई तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा 17 फरवरी 2026 को जारी किया गया है।

आदेश देखें 👇 

IMG 20260219 111357 678

Leave a Comment

WhatsApp Group Join