बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको के मानदेय वृद्धि को लेकर UP Government के आफिशियल्स चैनल पर किया गया यह पोस्ट

बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको के मानदेय वृद्धि को लेकर UP Government के आफिशियल्स चैनल पर किया गया यह पोस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षाकर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

सरकार के इस फैसले के तहत अब शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह और अनुदेशकों को ₹17,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सरकारी जानकारी के अनुसार यह फैसला शिक्षाकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे प्रदेश के हजारों शिक्षामित्र और अनुदेशक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

प्रदेश सरकार ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षाकर्मियों की आर्थिक स्थिति बेहतर करना भी सरकार की प्राथमिकता है। इस निर्णय को लेकर शिक्षाकर्मियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

photo 6149679984717533457 y

Leave a Comment

WhatsApp Group Join