बड़ी खबर: इस जिले में शिक्षकों ने नहीं किए यह कार्य तो अक्टूबर महीने की सैलरी रुकेगी, देखिए सम्बंधित महत्त्वपूर्ण आदेश
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद-अयोध्या।
राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समस्त विद्यालयों के प्र०अ०/३०प्र०अ० द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर अपने विद्यालय के छात्रों की उपस्थिति साझा/अद्यतन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के कम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 24.10.2025 को प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति के सम्वन्ध में समीक्षा की गयी। उका समीक्षा में पाया गया कि जनपद के अधिकांश विद्यालयों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी जा रही है. यह स्थिति अत्थना ही खेदजनक है। शासन द्वारा उक्त की समीक्षा सी०एम० डैशबोर्ड के माध्यम से की जायेगी।
अतः उपरोक्त के सम्यग्ध में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी जायेगी उस विद्यालय के समस्त शिक्षकों का माह अक्टूबर-2025 का वेतन आहरित न किया जाय। उक्त आदेश/निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करायें। प्रकरण अत्यन्त ही महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है। शिथिलता किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।





