बड़ी खबर: बेसिक के शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर महानिदेशक महोदया की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें??

बड़ी खबर: बेसिक के शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर महानिदेशक महोदया की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें??

लखनऊ। : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षामित्रों को माह नवंबर और दिसंबर 2025 का मानदेय अब तक नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही समर कैंप का मानदेय भुगतान भी कई जनपदों में लंबित है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) ने संबंधित जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश जारी किए हैं।

महानिदेशक कार्यालय, स्कूल शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने इस संबंध में 12 जनवरी 2025 को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में यह शिकायत की गई थी कि कई जिलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को नवंबर और दिसंबर माह का मानदेय तथा समर कैंप का मानदेय अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।

इन जनपदों से मांगी गई रिपोर्ट

आदेश में जिन जनपदों के बीएसए को निर्देशित किया गया है, उनमें बाराबंकी, रायबरेली, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, अमेठी, बदायूं, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, ललितपुर, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, झांसी और अयोध्या शामिल हैं।

3 दिन में देनी होगी जानकारी

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन मदों में मानदेय का भुगतान जनपद स्तर पर नहीं हो पाया है, उसके कारणों और समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट को तीन दिनों के भीतर शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा उनके कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

शिक्षामित्रों में नाराज़गी

मानदेय भुगतान में हो रही देरी को लेकर शिक्षामित्रों में नाराज़गी बनी हुई है। संगठन का कहना है कि समय पर भुगतान न होने से आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं और इसका सीधा असर उनके परिवारों पर पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें बीएसए द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट और उसके बाद शासन स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

photo 6325796089352622208 y

Leave a Comment

WhatsApp Group Join