बड़ी खबर: 23 मार्च को योगी सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको के मानदेय वृद्धि पर लग सकती है मुहर?
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक इस बार 23 मार्च सोमवार को लोकभवन में 11 बजे से होगी। इसमें निराश्रित महिला, वृद्ध व दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है।प्रदेश में 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को 12 हजार रुपये वार्षिक पेंशन मिलती है। इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह करने की तैयारी है।
इसके साथ ही गेहूं क्रय नीति पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। गेहूं की खरीद 25 मार्च से 15 जून तक होनी है। इसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
एक अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भी सरकार कुछ नई योजनाओं को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दे सकती है। गोपन विभाग ने मंत्रियों को कैबिनेट बैठक की सूचना भेज दी गई है। हालांकि एजेंडा को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। रविवार को ही इसे अंतिम रूप मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है की इस कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको के मानदेय वृद्धि पर भी मुहर लग सकती है क्योंकि यह कैबिनेट बैठक इस महीने की लास्ट कैबिनेट मीटिंग होंने वाली हैं तथा अप्रैल से शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको का बढ़ा हुआ मानदेय लागू हो जाएगा तो संभवाना जताई जा रही है की इस कैबिनेट बैठक पर शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको के मानदेय वृद्धि पर भी मुहर लग सकती है अब तो यह 23 मार्च को ही पता चलेगा फिलहाल यह एक अनुमान है



