बिग ब्रेकिंग न्यूज: अभी-अभी एक और जिले में कल का अवकाश हुआ घोषित, देखें आदेश

बिग ब्रेकिंग न्यूज: अभी-अभी एक और जिले में कल का अवकाश हुआ घोषित, देखें आदेश

अलीगढ़।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अलीगढ़ ने एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी विद्यालयों में 13 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। यह अवकाश जुमात-उल-विदा (अलविदा) / रमजान के अंतिम शुक्रवार के अवसर पर घोषित किया गया है।

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी अलीगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड (CBSE/ICSE) से संचालित विद्यालयों में यह अवकाश लागू रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगी।

जारी आदेश में कहा गया है कि 13 मार्च 2026 को जुमात-उल-विदा के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है और सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जनपद के सभी विद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

इसके अतिरिक्त प्रमुख समाचार पत्रों को भी यह सूचना प्रकाशित करने के लिए प्रेषित की गई है ताकि आम जनता और अभिभावकों को इस अवकाश की जानकारी मिल सके।

— जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़

photo 6168075054768394020 y

 

बड़ी खबर: 15 मार्च रविवार की छुट्टी कैंसिल, खुलेंगे स्कूल, बीएसए साहब का सख्त आदेश

Leave a Comment

WhatsApp Group Join