अवकाश सूचना: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 20 मार्च का रहेगा स्थानीय अवकाश, देखें सम्बंधित आदेश

अवकाश सूचना: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 20 मार्च का रहेगा स्थानीय अवकाश, देखें सम्बंधित आदेश

मऊ: जनपद में स्थित कार्यालयों के लिए वर्ष 2026 की स्थानीय अवकाश सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी मऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक अवकाश सूची के क्रमांक-02 पर अंकित दिनांक 13 मार्च 2026 को घोषित जमात-उल-विदा (अलविदा) / रमजान का अंतिम शुक्रवार के अवकाश को संशोधित कर दिया गया है। अब यह अवकाश 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 20 मार्च 2026 को जमात-उल-विदा (अलविदा) / रमजान का अंतिम शुक्रवार के अवसर पर जनपद के सभी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

कार्यालय जिलाधिकारी, मऊ से जारी इस आदेश की सूचना संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन कराया जाए।

photo 6168075054768394035 y 1

Leave a Comment

WhatsApp Group Join