8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: सरकार ने दी स्थिति और टाइमलाइन की जानकारी

लेटर का हिंदी अनुवाद देखें
👇👇
नई दिल्ली: Government of India के Ministry of Finance, Department of Expenditure द्वारा Lok Sabha में Unstarred Question No. 4851 के तहत “8th Central Pay Commission (CPC)” को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
यह प्रश्न Shri Raja A द्वारा पूछा गया था, जिसका उत्तर Minister of State in the Ministry of Finance (Shri Pankaj Chaudhary) ने दिया।
क्या था प्रश्न?
सांसद द्वारा निम्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई:
- (a) क्या Chairperson और members की नियुक्ति हो चुकी है?
- (b) CPC किन प्रमुख क्षेत्रों पर काम कर रहा है (pay scales, salaries/allowances, pension)?
- (c) रिपोर्ट जमा करने की timeline और implementation roadmap क्या है?
- (d) इसके fiscal impact का कोई आकलन किया गया है या नहीं?
सरकार का जवाब:
सरकार ने बताया कि:
- 03.11.2025 को Resolution notify किया जा चुका है, जिसके तहत 8th Central Pay Commission (CPC) का गठन किया गया है।
- Chairperson और Members की appointment भी हो चुकी है।
- CPC pay, allowances और pension जैसे मुद्दों पर recommendations देगा।
- यह Commission अपने गठन के 18 months के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
Fiscal Impact पर क्या कहा गया?
सरकार के अनुसार:
- CPC की recommendations का fiscal impact तब ही स्पष्ट होगा जब Commission अपनी सिफारिशें देगा और Government उन्हें स्वीकार करेगी।
निष्कर्ष:
8th Central Pay Commission का गठन हो चुका है और यह Central Government employees के pay, allowances और pension structure में बदलाव को लेकर आने वाले 18 महीनों में अपनी सिफारिशें देगा।



