ARP परीक्षा में शिक्षकों की खुली पोल, कक्षा 8 का हिंदी का प्रश्न पत्र नहीं हल कर सके गुरुजी; इंग्लिश में सब फेल
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के शिक्षक राष्ट्रभाषा हिंदी और अंग्रेजी के कक्षा 8 तक के स्तर की व्याकरण व ग्रामर की परीक्षा में धराशायी हो गए। विभाग vibhag द्वारा आयोजित एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) की परीक्षा Exam में अंग्रेजी विषय में एक भी शिक्षक उत्तीर्ण नहीं हुआ।हिंदी विषय में भी दस में से सात शिक्षक teacher फेल Fail हो गए। 99 में से 65 शिक्षक ही परीक्षा Exam में उत्तीर्ण हुए हैं।
ये भी पढ़ें 👉 मानदेय वृद्धि पर क्या होगा सीएम योगी का फैसला? जल्द शिक्षामित्र संगठन उठाएगा बड़ा क़दम
ये भी पढ़ें 👉 अप्रैल और जुलाई में चलाएँ स्कूल चलो अभियान: मुख्यमंत्री योगी
बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में शिक्षा shiksha का स्तर उठाने के लिए नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। विभाग में शिक्षकों teacher को एआरपी ARP की भी जिम्मेदारी दी जाती है। हर ब्लाक में एआरपी ARP पद पर विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय पर एक एक शिक्षक teacher को जिम्मेदारी दी जाती है। ये एआरपी ARP स्कूल School समय में अलग अलग स्कूलों school में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं।
नियम के अनुसार हर 3 वर्ष बार एआरपी ARP पद के लिए परीक्षा Exam होती है। जिले में 11 ब्लाक और जिला मुख्यालय को मिलाकर कुल 60 एआरपी ARP रखे जाते हैं। तीन एआरपी ARP तैनात हैं। 57 पदों के लिए 99 शिक्षकों teacher ने गुरुवार को ही परीक्षा Exam दी थी।
प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने तैयार किया था और उत्तर पुस्तिकाएं भी उन्होंने ही जांची। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 99 में से 65 शिक्षक teacher ही उत्तीर्ण हुए हैं और 34 शिक्षक अनुत्तीर्ण। खास बात यह है कि कोई भी शिक्षक अंग्रेजी विषय की परीक्षा Exam उत्तीर्ण नहीं कर सका। राष्ट्रभाषा हिंदी विषय subject की परीक्षा Exam में भी दस में से सात शिक्षक teacher अनुत्तीर्ण हुए हैं।




