अनुपस्थित रहने पर 37 शिक्षकों और 10 शिक्षामित्रों को नोटिस, पढ़िए पूरा मामला

अनुपस्थित रहने पर 37 शिक्षकों और 10 शिक्षामित्रों को नोटिस, पढ़िए पूरा मामला

Prayagraj: बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के अधिकारियों ने 17 से 26 जून के बीच विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें अनुपस्थित 37 शिक्षक teacher और 10 शिक्षामित्रों shikshamitro से जवाब मांगा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA देवब्रत सिंह ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में अनुपस्थिति को लेकर साक्ष्यों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी BEO को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए हैं।साथ ही कहा, स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें 👉 8th Pay commission news : अब 12 साल में मिलेगी पूरी पेंशन, 8वें वेतन आयोग में सरकार देगी बड़ा तोहफा!

नोटिस notice पाने वालों में प्रधानाध्यापकों में हंडिया देहरा के विजय सिंह, मांडा मेहा जगीर के सूर्य कांत मिश्रा, मांडा बेरी के राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, बहादुरपुर कतवारुपुर के राम रतन शामिल हैं। वहीं, 33 सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक भी है।

जिसमें मांडा भरवारी खुर्द के आशीष गुप्ता, कोसड़ा खुर्द के रामाशंकर मौर्या, विनोद कुमार यादव, ऋषभ गुप्ता, जगीर के आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, सुभाष कुमार, हंडिया असवादौदपुर की अदिति यादव, प्रतापपुर पूरे ठकुराइन की वर्तिका सिंह व बुदुल राम, होलागढ़ मदईपुर के जय प्रकाश श्रीवास्तव आदि शामिल है। इसके साथ ही तीन अनुदेशक धानुपुर किरावन की प्रिया सिंह, कतवारुपुर के राहुल मिश्रा व आशुतोष कुमार भी शामिल हैं।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join