Weather Update UP : लखनऊ समेत पूरे यूपी में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Weather Update UP : उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता में तेजी आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य व तराई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। प्रशासन सतर्क है। Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में बने चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर की ओर खिसक रही पूर्वी-पश्चिमी मौसमी द्रोणी (ट्रफ लाइन) के संयुक्त प्रभाव, साथ ही अन्य अनुकूल भूभौतिकीय परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों में राज्यभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटों में पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं।
ये भी पढ़ें 👉 Viral Video: नए छात्र को धमकाकर पीटने लगा दबंग लड़का, मगर अगले ही सेकेंड पलट गया खेल | देखें वायरल वीडियो
दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगा मानसून प्रभाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात के कच्छ तट पर बने निम्न दाब के क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल पर बने एक अन्य निम्न दाब क्षेत्र के कारण मानसूनी प्रवाह काफी मजबूत हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बना चक्रवाती परिसंचरण व पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से राज्य में मानसून की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ने लगी हैं।