Nipun Bharat Mission: स्कूलों के लिए आ गया बड़ा अपडेट, अब पांचवीं और 8वीं के बच्चे भी बनेंगे ‘निपुण’
लखनऊ। प्रदेश के स्कूलों school में अब निपुण भारत मिशन nipun bharat mission का दायरा और बड़ा होने जा रहा है। जहां पहले तक यह कार्यक्रम कक्षा एक से तीन तक के बच्चों पर केंद्रित था, वहीं अब जुलाई से कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
निपुण (नेशनल इनिशिएटिव फार प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) को पांच जुलाई 2021 को भारत सरकार government के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। प्रदेश में यह मिशन बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसका मकसद है कि कक्षा Class तीन तक के सभी बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी दक्षता दिलाई जाए।
ये भी पढ़ें 👉 जिलों में चल रहे डमी स्कूल खोजेंगे बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग
ये भी पढ़ें 👉 अंतः जनपदीय पोर्टल अब समायोजन प्रक्रिया के लिए अपडेट हो रही, देखें लिंक
निपुण nipun के तहत बच्चों का नियमित आकलन (असेसमेंट) होता है। उनकी पढ़ने, समझने और गणना करने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों teacher को प्रशिक्षण दिया जाता है, बच्चों के लिए विशेष कार्य पुस्तिकाएं (वर्कबुक) तैयार होती हैं और उन्हें धीरे-धीरे तय दक्षता स्तर तक पहुंचाया जाता है। यही कारण है कि तीसरी कक्षा Class में यूपी UP के बच्चे अब राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।