UP Whether Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेंगी राहत
UP में कई हिस्सों में प्री मानसूनी बारिश Rain ने कुछ राहत दी लेकिन साथ ही तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने कहर भी ढाया। प्रदेश में भर में अलग-अलग हादसों में करीब 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए।अमौसी स्थित मौसम के प्रादेशिक मुख्य केंद्र की मानें तो यूपी में 17 से 20 तारीख के बीच मानसून mansoon प्रवेश कर सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी UP के ऊपर निचले क्षोभमंडल में हवा की चक्रवाती स्थिति बनी है। इसके अलावा मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं से प्रतिक्रिया हो रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण ही रविवार को कई जगह बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई प्री-मानसून pre- mansoon बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक भारी बारिश Rain का सिलसिला 18 जून June से शुरू होगा।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग whether department ने 16 जून June को लेकर प्रदेश के 51 जिलों District में येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी समेत अन्य जिले District हैं।