2 फरवरी 2025 रविवार को मनमाने तरीके से विद्यालय खोले जाने के संबन्ध में।

2 फरवरी 2025 रविवार को मनमाने तरीके से विद्यालय खोले जाने के संबन्ध में।

महोदय,

‎सादर अवगत करना है कि अपार आईडी बनाने हेतु विभिन्न जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा 2 फरवरी 2025 रविवार को नियमविरुद्ध एवं मनमाने तरीके से विद्यालयों को खोलने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। पूर्व में जब भी सार्वजनिक एवं ग्रीष्म अवकाशों में विद्यालय खोले गए हैं तो उसके बदले में प्रतिकर अवकाशों की व्ययस्था की जाती रही है। बिना प्रतिकर अवकाश की व्ययस्था के मनमाने तरीके से विद्यालय खोले जाने से शिक्षकों में भारी आक्रोश है।

‎उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) इसका पुरजोर विरोध करता है एवं तत्काल ऐसे मनमाने आदेशों को रद्द करने की मांग करता है। यदि ऐसे मनमाने आदेशों को वापस नहीं लिया जाता है तो उसका आक्रोश 10 फरवरी 2025 को निदेशालय लखनऊ पर दिखाई देगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

IMG 20250201 WA0672

Leave a Comment

WhatsApp Group Join