UP Home Guard Recruitment: 44 हजार होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UP Home Guard Recruitment: 44 हजार होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में होमगार्ड homegraud के 44 हजार जवानों की भर्ती bharti की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस भर्ती को लेकर जुलाई के अंतिम सप्ताह तक आवेदन मांगे जा सकते हैं। होमगार्ड की यह भर्ती भी सिपाही भर्ती परीक्षा Exam के तर्ज पर कराने की तैयारी की जा रही है।हाई स्कूल परीक्षा Exam उत्तीर्ण करने वाले 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति भर्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं।

 

होमगार्ड Homegraud की भर्ती को लेकर शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। पहले दो चरणों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है थी, लेकिन इसे अब एक चरण में ही पूरा किए जाने पर विचार चल रहा है।

कोशिश है कि जिला स्तर की बजाय यह भर्ती मुख्यालय स्तर पर कराई जाए। कैबिनेट cabinet की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। होमगार्ड की मृत्यु होने पर आश्रितों को बीमा के रूप में 35 लाख Lakh रुपये rupye दिए जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड Homegraud बनने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा Exam पास करनी होगी। साथ ही दौड़ को दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर कराने पर भी विचार किया जा रहा है। होमगार्ड के लिए 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, वर्तमान में 74हजार जवान तैनात हैं। बाकी पद रिक्त चल रहे हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join