UP Weather Update Today : यूपी में बन रहा बारिश का माहौल, 10 तक दस्तक दे सकता है मानसून

By Jaswant Singh

Published on:

UP Weather Update Today : यूपी में बन रहा बारिश का माहौल, 10 तक दस्तक दे सकता है मानसून

UP Weather Update Today : जून की शुरुआत के साथ मानसून का इंतजार शुरू हो गया है। इससे पहले प्री-मानसून के जरिये वर्षा का माहौल बन गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश व पूर्वी बिहार के ऊपरी वायुमंडल में 5000 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके चलते बुधवार को हल्की वर्षा के आसार हैं। यह मानसून के दस्तक के पहले की आखिरी वर्षा हो सकती है। उसके बाद 10 जून तक मानसून आने इंतजार करना होगा। मानसून को लेकर मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के पूर्वानुमान पर ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें 👉 DA Hike : इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 7% डीए बढ़ाने का ऐलान, कई अन्य सुविधाओं की भी घोषणा

मौसम विज्ञानी का पूर्वानुमान है कि मानसून उड़ीसा के पुरी तक पहुंच गया है। 10 से 12 जून के बीच इसके गोरखपुर में दस्तक देने की संभावना है। जब लगातार तीन दिन तक प्रतिदिन 2.5 मिलीमीटर होगी तो मौसम विभाग के मानक पर मानसूनी वर्षा करार दी जाएगी।

मौसम विज्ञानी इस बार गोरखपुर में औसत से अधिक मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान जता रहे हैं। बरसात के मौसम में वर्षा के चलते गर्मी से राहत मिलते रहने की संभावना जता रहे हैं। उधर मंगलवार को बादलों के छाए रहने और हवा के निरंतर चलते रहने के कारण बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आई, इसलिए रात में उमस बरकरार रही। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञानी अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना जता रहे हैं। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड होने की बात बता रहे हैं। उनके अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को रात में गर्मी से राहत रहेगी

 

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```