UP IAS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 14 IAS, 6 PCS अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मंगलवार देर रात 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें बलिया, हरदोई, महाराजगंज और पीलीभीत जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा दो नगर मजिस्ट्रेट और छह पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह पहले से ही वित्त, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मोनिका एस. गर्ग के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी अब तक मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास थी।
जिलाधिकारियों के तबादले
🧑💼 आईएएस अधिकारियों के तबादले
अधिकारी का नाम | पूर्व पद | नया पद |
---|---|---|
दीपक कुमार | अपर मुख्य सचिव (वित्त/शिक्षा) | कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) (अतिरिक्त प्रभार) |
मंगला प्रसाद सिंह | डीएम हरदोई | डीएम बलिया |
अनुनय झा | डीएम महाराजगंज | डीएम हरदोई |
संतोष कुमार शर्मा | नगर आयुक्त व सीईओ, अयोध्या | डीएम महाराजगंज |
ज्ञानेन्द्र सिंह | संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम नगरीय | डीएम पीलीभीत |
प्रवीण कुमार लक्षकार | डीएम बलिया | संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम नगरीय |
जयेन्द्र कुमार | सीडीओ सिद्धार्थनगर | सीईओ, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद व नगर आयुक्त |
मृणाली अविनाश जोशी | संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर | सीडीओ सिद्धार्थनगर |
रवीन्द्र कुमार-प्रथम | विशेष सचिव संस्कृति व निदेशक धर्मार्थ कार्य | विशेष सचिव कृषि, विपणन, विदेश व्यापार व कृषि शिक्षा |
संजय कुमार सिंह | डीएम पीलीभीत | विशेष सचिव संस्कृति व निदेशक धर्मार्थ कार्य |
अपूर्वा दुबे | उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण | निदेशक सूडा |
कुलदीप मीणा | सीडीओ बुलंदशहर | उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण |
निशा | संयुक्त मजिस्ट्रेट, मथुरा | सीडीओ बुलंदशहर |
प्रेरणा शर्मा | निदेशक सूडा | विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण |
🧑💼 पीसीएस/नगर मजिस्ट्रेट के तबादले
अधिकारी का नाम | पूर्व पद | नया पद |
---|---|---|
उत्कर्ष श्रीवास्तव | एसडीएम, संतकबीरनगर | सहायक नगर आयुक्त, गोरखपुर |
अलंकार अग्निहोत्री | सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ | नगर मजिस्ट्रेट, बरेली |
प्रकाश चन्द्र | एडीएम (प्रोटोकॉल व कानून-व्यवस्था), वाराणसी | एडीएम (न्यायिक), हाथरस |
शिव नारायण | एडीएम (न्यायिक), हाथरस | एडीएम (न्यायिक), बागपत |
विनीत कुमार सिंह | एडीएम (वित्त एवं राजस्व), गोरखपुर | एडीएम, गाजियाबाद |
हिमांशु वर्मा | नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर | एडीएम (वित्त एवं राजस्व), गोरखपुर |