UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश और आंधी-तूफान का दौर, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
UP Weather Update : लखनऊ यूपी का मौसम whether नए रंग दिखा रहा है। होली Holi के बाद से कभी तेज गर्मी का रूप दिखा तो कुछ घंटों में ही बारिश Rain और ओले गिरने से तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर गया।मंगलवार को पूरे दिन सतही हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
UP Weather Update
लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश जिलों District में मौसम Whether शुष्क बना रहेगा।
UP के कुछ जिलों में वज्रपात होने की संभावना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट Report के मुताबिक, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के कुछ जिलों District में गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश UP में 20 से 22 मार्च के बीच मौसम whether अस्थिर रहेगा। इन तीन दिनों में कुछ जिलों में गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां वज्रपात और तेज हवाओं का प्रभाव पड़ सकता है।




