सरकारी स्कूलों का हाल परिसर में घूम रहे थे शिक्षक,बच्चे खेलने में मस्त
महराजगंज: कड़ाई के बाद भी सरकारी स्कूलों School की स्थिति नहीं सुधर पा रही है। बुधवार को स्कूलों school की पड़ताल में कई विद्यालयों vidalaya में शिक्षक विद्यालय परिसर में घूमते नजर आए, तो कई शिक्षक कुर्सी पर आराम फरमाते दिखे।वहीं बच्चे खेलने में मस्त थे। शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब दिखी।
ये भी पढ़ें 👉 UP Police Constable Recruitment : होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, बोर्ड आज दो बजे जारी कर देगा सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट
बुधवार सुबह 9:44 बजे प्राथमिक विद्यालय vidalaya विनटोलिया में बच्चे इधर-उधर खेलते नजर आए। जबकि शिक्षा मित्र सुनीता एक कक्षा में बैठी मिलीं। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक headmaster सुनील कुमार बीआरसी BRC पनियरा में ट्रेनिंग पर गए हैं। जबकि सहायक अध्यापक AT संजीव सिंह मौलागंज चौराहे पर किसी जरूरी कार्य से गए हैं। विद्यालय vidalaya में तीन रसोइया नीला, कोईली और मीरा कार्यरत हैं। मध्याह्न भोजन में तहरी बना रही थीं। शौचालय का फर्श टूटा मिला। विद्यालय vidalaya में कुल 68 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें कक्षा 1 में 7, कक्षा 2 में 15, कक्षा 3 में 16, कक्षा 4 में 18 और कक्षा 5 में 14 छात्र हैं।
सुबह 10:15 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय vidalaya अनंतपुर में कुछ बच्चे विद्यालय परिसर के बाहर खेलते हुए मिले। वहीं, विद्यालय में सहायक अध्यापक AT महेंद्र सिंह कुर्सी पर बैठे मिले। विद्यालय vidalaya में कुल 7 बच्चे उपस्थित रहे। यहां शौचालय खराब मिला। विद्यालय vidalaya में गेट नहीं लगा है। इससे सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है। सहायक अध्यापक AT ने बताया कि उनकी वैकल्पिक ड्यूटी इस विद्यालय में दो दिनोंके लिए लगाई गई है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक राघवेंद्र कुमार पांडेय बीआरसी पनियरा में ट्रेनिंग के लिए गए हुए थे। कक्षा 6 में 12, कक्षा 7 में 9 और कक्षा 8 में 6 बच्चे पंजीकृत हैं।
ये भी पढ़ें 👉 सरकार आखिर कब लेंगी शिक्षामित्रों के लिए फैसला! मानदेय वृद्धि पर क्या हैं सरकार का रुख? वीडियो देखें
सुबह 10:45 बजे जंगल फरजंद अली प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे विद्यालय परिसर में खेलते मिले। वहीं, शिक्षामित्र अनिता पटेल बच्चों को देख रही थीं। विद्यालय vidalaya में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है।
इससे पीने योग्य पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय vidalaya का एक भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और अन्य भवनों में कुछ बच्चे जर्जर कक्षाओं class में पढ़ाई करते नजर आए। प्रधानाध्यापक headmaster सुनील कुमार गौतम ने बताया कि विद्यालय में सहायक अध्यापक नागेंद्र कुमार चौधरी कार्यरत हैं। जबकि सहायक अध्यापक AT सुनीता छुट्टी पर हैं। कुल कक्षा 1 में 8, कक्षा 2 में 12, कक्षा 3 में 17, कक्षा 4 में 24 और कक्षा 5 में 15 बच्चे पंजीकृत हैं। सुबह 11:15 बजे कंपोजिट विद्यालय सरडिहा में प्रधानाध्यापिका कैरोलीन बरामदे में कुर्सी पर बैठी मिलीं। जबकि कुछ बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे और अन्य बच्चे खेलते नजर आए। विद्यालय vidalaya में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है।