UP में मौसम का बदलेगा मिजाज, 13-14 मार्च को बारिश के आसार

By Jaswant Singh

Published on:

UP में मौसम का बदलेगा मिजाज

UP में मौसम का बदलेगा मिजाज, 13-14 मार्च को बारिश के आसार

यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 और 14 मार्च को क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार जताए गए है। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, सोमवार को हल्की हवाएं चलने से मौसम में कुछ राहत मिली।

ये भी पढ़ें 👉 उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम शासनादेश 2025

मार्च के शुरुआती दिनों में ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा है। दिन में धूप तीखी होने लगी है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते 24 घंटों कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना है और दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 मार्च के बाद तापमान दोबारा बढ़ने लगेगा और गर्मी का असर तेज हो सकता है।

UP में मौसम का बदलेगा मिजाज

प्रयागराज रहा यूपी में सबसे गर्म

यूपी में रविवार को 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। इसी तरह हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34.2, लखनऊ 32.1, कानपुर 33.0, वाराणसी 33.2, झांसी 33.1, आगरा 33.8 व बांदा में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी में हल्की गर्मी के बीच धीमी पुरवा हवाओं से राहत

 मार्च के महीने में गर्मी धीरे-धीरे अपने असर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी में हल्की गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि धीमी पुरवा हवाओं ने मौसम को ज्यादा तपने नहीं दिया। सुबह से ही धूप तेज रही, जिससे दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव महसूस हुआ, लेकिन शाम होते-होते हवाओं ने राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.1 तो न्यूनतम 13.2 डिग्र्री पर पहुंच गया। लगातार तापमान बढ़ने से मौसम भी बदल रहा है। शहर में सुबह के समय मौसम थोड़ा सुहावना था, लेकिन दोपहर में सूरज की तेज किरणों ने गर्मी का एहसास कराया। 

दोपहर के समय गर्मी के बावजूद पुरवा हवाओं की धीमी गति से लोगों को कुछ सुकून मिला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है और मौसम कुछ हद तक ठंडा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```