बड़ी खबर: 126 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों की अगले आदेश तक सैलरी रुकी, स्पष्टीकरण मांगा गया
प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA अनिल कुमार ने जिले के ब्लॉकों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 126 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारकों का अगले आदेश तक वेतन Vetan रोक दिया है। सभी से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारियों BEO ने 21 मार्च March से 17 अप्रैल April तक जिले के सभी विकासखंडों में स्कूलों School का निरीक्षण किया। इस दौरान 126 शिक्षक teacher शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारक अनुपस्थित मिले। इनमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारक शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले करछना, मेजा, कोरांव, हंडिया और सोरांव ब्लॉक में सामने आए हैं।




