बड़ी खबर: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं मैं बड़ा संशोधन, कल चौबीस मार्च को होने वाली परीक्षा अब इस दिन होगी, आदेश जारी

बड़ी खबर: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं मैं बड़ा संशोधन, कल चौबीस मार्च को होने वाली परीक्षा अब इस दिन होगी, आदेश जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2025–26 में आयोजित होने वाली कक्षा 05 और कक्षा 08 की वार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से सभी संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, पहले कक्षा 5 की गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा 8 की गणित एवं विज्ञान विषय की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च 2026 को आयोजित कराई जानी थी। अब अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा की तिथि बदल दी गई है।

अब इस दिन होगी परीक्षा

नई व्यवस्था के अनुसार यह परीक्षा अब 28 मार्च 2026 को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएगी।

इन जिलों को जारी हुआ निर्देश

यह आदेश निम्न जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है:

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।

परिणाम को लेकर भी निर्देश

पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित करना सुनिश्चित किया जाए।

यह आदेश उप शिक्षा निदेशक (प्रशासन) संजय कुमार उपाध्याय द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join