Education news : कोई बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित, एक अप्रैल से चलेगा स्कूल चलो अभियान
जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा shiksha से वंचित न रहे, हर हाथ में किताब हो और हर आंख में भविष्य के सपने चमकें। इसी उद्देश्य के साथ बेसिक शिक्षा विभाग Basic shiksha vibhag 1 अप्रैल April से स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan शुरू करेगा।यह अभियान गांव की गलियों से लेकर शहर की बस्तियों तक, हर घर दस्तक देकर शिक्षा shiksha की रोशनी फैलाने का संकल्प लिए होगा। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व स्पेशल एजुकेटर भी इस अभियान से जुड़कर इसे धार देंगे। इसमें 6 से 14 वर्ष Year की आयु के उन बच्चों की पहचान कर नामांकन कराया जाएगा, जो किसी वजह से शिक्षा shiksha से वंचित रह गया हो या पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं।



