परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नहीं होगी गैस सिलेंडर की कमी? डीएम की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश
सुलतानपुर, 16 मार्च 2026:
जनपद सुलतानपुर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और समय पर रिफिलिंग सुनिश्चित की जाए ताकि मिड-डे मील योजना में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
स्कूलों में गैस रिफिलिंग पर विशेष निगरानी के निर्देश
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति और रिफिलिंग की निगरानी करें। इससे मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
मिड-डे मील योजना के लिए जरूरी है गैस आपूर्ति
आदेश में कहा गया है कि जनपद के परिषदीय, सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कक्षा 1 से 8 तक मध्यान्ह भोजन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत भोजन बनाने के लिए गैस का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है, इसलिए गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति और रिफिलिंग आवश्यक है।
इन अधिकारियों को भी भेजी गई प्रतिलिपि
जिलाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मंडल, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जनपद के सभी गैस वितरकों को भी भेजी गई है।
अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि विद्यालयों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता बनी रहे और मध्यान्ह भोजन योजना बिना किसी रुकावट के संचालित होती रहे।
