UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश Rain और गरज के साथ बौछार के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, अन्य क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसरण के प्रभाव से शनिवार Saturday रात से उत्तरी तराई क्षेत्र तथा आसपास के मध्य जिलों District में रुक-रुक कर हल्की बारिश Rain पड़ रही हैं।मौसम विभाग whether department ने बताया कि 16 मार्च March तक इस तरह का मौसम Whether रहने का अनुमान है, इसके बाद 17 और 18 मार्च March को मौसम Whether के शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 19 मार्च March से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh से शुरू होकर 21 मार्च March तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश Rain पड़ सकती है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) IMD ने गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों District तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश Rain और गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
आईएमडी IMD ने राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। लखनऊ में रविवार Sunday को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5.6 डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन जिलों में मेघगर्जन की संभावना, देखें जिला वाइस लिस्ट
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन की संभावना है।
इन जिलों में पड़ सकती है ओलावृष्टि
यूपी UP के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और अंबेडकरनगर समेत आसपास के जिलों District में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।