वायरल वीडियो : बीएसए कार्यालय के बाबू ने नोटिस निस्तारण पर मांगे 50 हजार, पढ़िए सूचना

वायरल वीडियो : बीएसए कार्यालय के बाबू ने नोटिस निस्तारण पर मांगे 50 हजार, पढ़िए सूचना

उन्नाव: शिक्षा विभाग shiksha vibhag की शुचिता और पारदर्शिता पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। शनिवार को बीएसए BSA कार्यालय के प्रशासनिक पटल पर तैनात एक बाबू का सोशल मीडिया so पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक शिक्षक से आईजीआरएस नोटिस notice निस्तारण के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं।मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) BSA ने तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्राथमिक विद्यालय तमोरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक अमरेश प्रताप सिंह के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर एमडीएम और छात्र संख्या को लेकर शिकायत की गई थी।

इस मामले में बांगरमऊ बीईओ BEO ने जांच कर नोटिस जारी किया था। शनिवार को वायरल हुए 2 मिनट 14 सेकंड के वीडियो video में बाबू उदयवीर सिंह कथित तौर पर बीएसए BSA का नाम लेकर रुपये मांग रहे हैं। वीडियो में बाबू को यह कहते सुना जा सकता है कि मामला बीएसए BSA की नजर में है, 50 हजार में ही मानेंगे। दूसरी ओर से शिक्षक teacher 40 हजार में काम फाइनल करने की बात कह रहा है, जिस पर बाबू सोमवार Monday तक रकम लाने का दबाव बना रहा है। हालांकि, संबंधित बाबू उदयवीर सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि वह शिक्षक को जानते तक नहीं हैं और न ही उन्होंने कोई डिमांड demand की है।

बीएसए BSA शैलेश कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय बीईओ BEO सहित सिकंदरपुर सरोसी और बिछिया के बीईओ BEO की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई हैसच्चाई सामने लाने को शिक्षक ने बनाया वीडियो प्रधानाध्यापक headmaster अमरेश प्रताप सिंह का दावा है कि बीएसए BSA उनके जवाब और अभिलेखों से संतुष्ट थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बावजूद बाबू द्वारा लगातार पैसों की डिमांड demand की जा रही थी। सच्चाई सामने लाने के लिए ही उन्होंने अपने साथियों की मदद से यह वीडियो video बनवाया ताकि विभाग vibhag के भीतर चल रहे खेल का पर्दाफाश हो सके।वर्जनवायरल वीडियो video की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें मुख्यालय बीईओ के साथ सिकंदरपुर सरोसी और बिछिया के बीईओ BEO को नामित किया गया है। संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट Report मिलते ही कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। – शैलेश कुमार पांडेय, बीएसए BSA

Leave a Comment

WhatsApp Group Join