स्कूलों को मिलेगा गैस सिलिंडर, नहीं बाधित होगा मिड-डे-मील, पढ़िए सूचना
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों Parishadiya vidyalaya में संचालित पीएम पोषण (मिड-डे-मील) योजना Yojna को किसी भी स्थिति में बाधित न होने देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag सक्रिय हो गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA धीरेंद्र त्रिपाठी ने बीईओ BEO को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों vidyalaya में गैस सिलिंडर Cylinder की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।यदि किसी विद्यालय vidyalaya को गैस एजेंसी द्वारा सिलिंडर Cylinder उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उसकी सूचना information तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
बीएसए BSA की ओर से जिला पूर्ति कार्यालय को भेजे गए पत्र latter में बताया गया है कि जिले में विद्यालयों vidyalaya को गैस सिलिंडर cylinder निर्बाध रूप से दिए जाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों vidyalaya से शिकायत मिली है कि गैस एजेंसियों द्वारा आवश्यकतानुसार सिलिंडर Cylinder उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों BEO को संबंधित गैस एजेंसियों से तुरंत संपर्क कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए BSA ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि समय से सूचना information उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी BEO की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी दशा में विद्यालयों vidyalaya में मिड-डे-मील का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
जिला समन्वयक एमडीएम दीपक पटेल ने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा विद्यालयों vidyalaya को सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में एमडीएम MDM प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।