बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को लेकर बीएसए साहब की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्व आदेश जानिए क्या कहा गया है इसमें?
बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर से शिक्षा मित्रों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी पत्र में शिक्षा मित्रों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण/समायोजन से संबंधित आवश्यक सूचना मांगी गई है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर से जारी पत्रांक समायोजन/11114-18/2025-26 दिनांक 11 मार्च 2026 में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विकास खंड/न्याय क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा मित्रों की जानकारी उपलब्ध कराएं।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस कार्यालय के पूर्व पत्रांक 9703-08/2025-26 दिनांक 31 दिसंबर 2025 के माध्यम से समय-समय पर बेसिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण/समायोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिन शिक्षा मित्रों द्वारा अन्य जनपद में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया गया है, उनकी सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि शिक्षा मित्रों का विवरण परीक्षण करते हुए कॉलम संख्या-05 में आवश्यक प्रविष्टि अंकित करते हुए सूची इस कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। यह भी कहा गया है कि सूची में शामिल शिक्षा मित्रों के संबंध में सभी अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद ही सूचना भेजी जाए।
इसके साथ ही संबंधित शिक्षा मित्रों को निर्देश दिया गया है कि वे पति/पत्नी का नाम, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, पते का मूल निवास प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित शिक्षा मित्र निर्धारित तिथि 6 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर में उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें।
इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिलाधिकारी बुलंदशहर, मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर तथा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रथम मंडल मेरठ को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
(डॉ. लक्ष्मीमण पाण्डेय)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
बुलंदशहर
