शिक्षामित्र रिंटू के परिवार को 48 लाख की मदद

शिक्षामित्र रिंटू के परिवार को 48 लाख की मदद

बलिया। जिले के पंदह ब्लॉक के संदवापुर गांव की दिवंगत शिक्षामित्र रिंटू राय के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। टीम ने उनके परिजनों को 48 लाख 35 हजार 581 रुपये की मदद उपलब्ध कराई है।

जानकारी के अनुसार, इस सहायता राशि के लिए प्रदेश भर के 3 लाख 11 हजार 238 सदस्यों ने अंशदान किया, जिनमें जिले के 6182 सदस्य भी शामिल रहे। यह पूरी धनराशि सीधे मृतका के भाई बलराम राय के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।

टीएससीटी के जिला संयोजक संतोष सिंह ने बताया कि यह टीम अपने वैध सदस्यों की मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, ताकि कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके।

उन्होंने बताया कि 15 मई से 28 मई के बीच प्रदेश के 20 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिनमें बलिया जिले की शिक्षामित्र रिंटू राय का परिवार भी शामिल है। उनके परिवार को 48 लाख से अधिक की आर्थिक मदद दी गई है।

टीम के अनुसार, टीचर्स सेल्फ केयर टीम अब तक प्रदेश में 336 से अधिक मृतक सदस्यों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join