अच्छी खबर: बेसिक स्कूलों का होगा कायाकल्प, शासन से मांगे 35 करोड़, पढ़िए सूचना
जिले के परिषदीय स्कूलों Parishadiya school की सूरत बदलने और बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने नए सत्र में कमर कस ली है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए विभाग vibhag ने बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को 35 करोड़ Crore रुपये से अधिक का एक भारी-भरकम बजट budget का प्रस्ताव भेजा है।
इस प्रस्ताव के स्वीकृत होते ही जिले के सैकड़ों स्कूलों School की तस्वीर बदल जाएगी और हजारों छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। 31 मार्च के बाद शासन से बजट आने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों School की दशा सुधारने के लिए शासन स्तर से समय-समय पर बजट जारी किया जाता है।