प्रदेश में बेसिक स्कूलों के शिक्षक फोटो भेजकर बताएंगे- कैसा है उनके विद्यालयों का शौचालय?

प्रदेश में बेसिक स्कूलों के शिक्षक फोटो भेजकर बताएंगे- कैसा है उनके विद्यालयों का शौचालय?

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के बेसिक स्कूलों Basic school में बालिका शौचालयों को दुरुस्त करने और उनका हाल बताने का निर्देश मिला है। प्रत्येक विद्यालय vidyalaya को अपने यहां के शौचालय की फोटो photo अनिवार्य रूप से अपलोड करनी है।लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने पत्र जारी कर सभी बीएसए BSA और बीईओ BEO को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

कमियां दूर कर शौचालय की फोटो करनी है अपलोड

प्रेरणा पोर्टल Prerna Portal पर अपलोड की गई बालिका शौचालयों की तस्वीरों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों vidyalaya द्वारा अपलोड upload की गई फोटो में प्राय: देखा जाता है कि शौचालय का दरवाजा बंद होता है, प्रकाश का अभाव होता है। सीट व फर्श पर गंदगी रहती है। अब हर हाल में सभी कमियों को दूर कर शौचालय की फोटो photo अपलोड upload करनी है। इन तस्वीरों में शौचालय का दरवाजा खुला होना चाहिए। शौचालय साफ-सुथरा हो, पानी सप्लाई की भी व्यवस्था नजर आनी चाहिए। पर्याप्त प्रकाश, कुंडी लगे होने के साथ टाइल्स भी अनिवार्य है।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join