कल उत्तर प्रदेश के इस जिले में रहेगा अवकाश, बीएसए साहब का आदेश
प्रयागराज। होली पर्व के अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रयागराज की ओर से जारी आदेश के अनुसार 5 मार्च 2026 को भी स्कूलों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देशानुसार अवकाश तालिका के तहत होली पर्व पर 2, 3 और 4 मार्च 2026 को पहले से ही अवकाश घोषित किया गया था। इसके अलावा 5 मार्च 2026 को निर्बंधित अवकाश निर्धारित किया गया था।
लेकिन जनपद में होली के दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर रंग खेलने की परंपरा को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त निर्णय लिया है। इसी के तहत जनपद प्रयागराज के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 5 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों से भी इस सूचना को जनहित में प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।
