अवकाश सूचना: अभी-अभी उत्तर प्रदेश के इस जिले में पांच मार्च की छुट्टी घोषित

अवकाश सूचना: अभी-अभी उत्तर प्रदेश के इस जिले में पांच मार्च की छुट्टी घोषित

लखीमपुर खीरी, 28 फरवरी 2026।
होली पर्व के अवसर पर लखीमपुर खीरी जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किया गया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 01 मार्च 2026 से 04 मार्च 2026 तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 05 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन सभी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित अधिकारियों और विभागों को इसकी सूचना भेज दी गई है।

photo 6136309704280444639 y

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join