बड़ी खबर: एक और जिले में अभी-अभी 5 मार्च का स्थानीय अवकाश घोषित हुआ, देखें बीएसए साहब का आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा होली पर्व के अवसर पर जनपद के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 2 मार्च 2026 से 5 मार्च 2026 तक सभी संबंधित स्कूलों एवं कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 2 मार्च 2026 को होलिका दहन तथा 4 मार्च 2026 को होली का राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त 3 मार्च 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, जिलाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा 5 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित, मान्यता प्राप्त, अनुदानित, राजकीय, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) के कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में उक्त अवधि तक अवकाश प्रभावी रहेगा। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
