बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 5 मार्च का होली का स्थानीय अवकाश घोषित
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय, अंबेडकरनगर की ओर से संशोधित अवकाश आदेश जारी किया गया है। पत्र संख्या 347/रा0सहा0/संशोधित अवकाश–आदेश/2026 दिनांक 13 जनवरी 2026 के तहत वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या-46/तीन-2026 दिनांक 12 जनवरी 2026 एवं पूर्व में जारी विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025 के अंतर्गत वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। पूर्व में 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को मकर संक्रांति के अवसर पर निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत मकर संक्रांति के स्थान पर 14 जनवरी 2026 को 1881 के निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इसके क्रम में 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को होली के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जनपद अंबेडकरनगर के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को अनुपालन हेतु प्रेषित किया गया है। साथ ही आयुक्त अयोध्या मंडल, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी को भी सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रति भेजी गई है।
