बिग ब्रेकिंग न्यूज: शिक्षामित्रों को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान जी की तरफ से आया बड़ा लैटर, जानिए क्या कहा गया है इसमें??
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री ने सांसद श्री रामाशंकर राजभर को पत्र भेजकर अवगत कराया कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं संबंधी पत्र को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सांसद रामाशंकर राजभर ने 2 फरवरी 2026 को पत्र संख्या एनएसआर/552/58 के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं को उठाया था। इस पत्र में शिक्षा मित्रों की सेवा शर्तों एवं अन्य लंबित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने जवाबी पत्र (दिनांक 16 फरवरी 2026) में लिखा कि उक्त विषय पर संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इससे शिक्षा मित्रों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।
