बड़ी खबर: डिजिटल उपस्थिति अपलोड न करने पर प्रधानाध्यापकों के वेतन पर लगेगी रोक

बड़ी खबर: डिजिटल उपस्थिति अपलोड न करने पर प्रधानाध्यापकों के वेतन पर लगेगी रोक

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में छात्र–छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सोनभद्र ने सख्त रुख अपनाया है। बीएसए कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति डिजिटल पंजिका के माध्यम से “प्रेरणा पोर्टल” पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

जारी आदेश में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के 11 फरवरी 2026 के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद जनपद में डिजिटल उपस्थिति अपलोड करने की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसे विभागीय निर्देशों के विपरीत और खेदजनक बताया गया है।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं। आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि प्रतिदिन डिजिटल उपस्थिति अपलोड करना सुनिश्चित नहीं किया गया, तो संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी जाएगी।

इस निर्देश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को भी सूचनार्थ भेजी गई है। शिक्षा विभाग के इस सख्त कदम से विद्यालयों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join