हमीरपुर, 18 फरवरी 2026। होली के अवसर पर जनपद हमीरपुर में संचालित कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 3 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी हमीरपुर द्वारा वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश सूची के अंतर्गत 3 मार्च को होली के दृष्टिगत स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त तिथि को अवकाश रहेगा।
बीएसए आलोक सिंह द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि इस सूचना को प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाए।
