UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती, जानें Last Date, Eligibility और Online Apply Process

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती, जानें Last Date, Eligibility और Online Apply Process

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Anganwadi Bharti 2026 के तहत आंगनवाड़ी वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जा रही है। जो महिलाएं Sarkari Naukri की तलाश कर रही हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर Online Apply कर सकती हैं।

UP Anganwadi Bharti 2026

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें, क्योंकि प्रत्येक जिले की Last Date अलग-अलग निर्धारित की गई है।

जिला अनुसार भर्ती विवरण (District Wise Vacancy Details) | UP Anganwadi Bharti 2026

इस UP Anganwadi Recruitment 2026 के अंतर्गत जिले के अनुसार पदों को भरा जाएगा। हर जनपद में रिक्त पदों की संख्या अलग है और आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग तय की गई है। इसलिए उम्मीदवार अपने संबंधित जिले की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांच लें। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

UP Anganwadi Worker पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी उसी जिले की निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही हैं।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिकतम शैक्षिक योग्यता परास्नातक तक मान्य होगी।

Age Limit के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिए गए New Registration या Anganwadi Bharti Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में अन्य विवरण भरें।

  5. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म Submit करें।

  6. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join