टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सभी संगठन एक हुए, 22 से आन्दोलन
लखनऊ: टीईटी TET अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक Teacher संगठन एक मंच पर आ गए हैं। सोमवार Monday को शिक्षा भवन में आयोजित बैठक में चार मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रमुखों ने एकमत होने की सहमति दी।प्रदेश भर के शिक्षक teacher 22 फरवरी February से एक्स हैंडिल पर हैशटैग अभियान चलाएंगे। 23 से 25 फरवरी February तक शिक्षक teacher काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 20 फरवरी बीएसए BSA कार्यालय पर धरना देंगे। साथ डीएम DM कार्यालय तक पैदल मार्च और प्रधानमंत्री PM को सम्बोधित ज्ञापन देंगे। मार्च March के तीसरे हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
जबकि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश Pradesh अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने ऑनलाइन बैठक में जुड़े। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ teacher sangh के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने प्रस्ताव रखा कि टीईटी TET की अनिवार्यता के विरोध में सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट होकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आन्दोलन करना चाहिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा एवं महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य समेत अन्य ने प्रस्ताव का समर्थन किया।