बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज रहेगा अवकाश, देखें बीएसए साहब का आदेश

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज रहेगा अवकाश, देखें बीएसए साहब का आदेश

कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जनपद कासगंज में 13 और 14 फरवरी 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कासगंज द्वारा जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि का पर्व है। पर्व से पूर्व 13 व 14 फरवरी को कांवड़ यात्रा के कारण जनपद में अत्यधिक भीड़ और मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कासगंज की अनुमति के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय भी शामिल हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

किन-किन स्कूलों में रहेगी छुट्टी?
राजकीय विद्यालय
परिषदीय विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय
CBSE बोर्ड विद्यालय
ICSE बोर्ड विद्यालय

हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी स्कूल
अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करें और किसी भी भ्रम की स्थिति में अपने विद्यालय से संपर्क करें।

IMG 20260214 064931 738

Leave a Comment

WhatsApp Group Join