शिक्षामित्रों के लिए बड़ी उम्मीद! उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बजट में क्या मिलेगा?

शिक्षामित्रों के लिए बड़ी उम्मीद! उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बजट में क्या मिलेगा?

*आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोशियशन का प्रतिनिधि मंडल,उप मुख्य मंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर,आगामी बजट सत्र में शिक्षा मित्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की मांग किया*

आज आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोशियशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल निवर्तमान विधायक मानिक पुर श्री आनंद शुक्ला के साथ कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमरेंद्र दुबे,महामंत्री श्री यदुवीर यादव,संगठन मंत्री श्री अनूप मिश्रा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मिला गया।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांग पत्र सौंपते हुए,आगामी बजट में शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया गया।जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिनिध मंडल को आश्वस्त किया गया कि,सरकार आप लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था पर काम कर रही है।
साथियों,जिस दिन से संगठन की जिम्मेदारी मिली ,पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बिना किसी प्रचार प्रसार के अपने शिक्षा मित्र समाज के हित में हमारी पूरी टीम समर्पित है।प्रयास करना संगठन का फ़र्ज़ और धर्म दोनों है, जिसे पूरी टीम तन मन धन से कर रही है।परिणाम भगवान बाबा विश्वनाथ जी महराज पर छोड़कर,हम निरंतर प्रयासरत है।हमें पूर्ण भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार द्वारा हमारे लिए इस बजट सत्र में कुछ बेहतर करके आयेगी।
कितना बढ़ेगा,कब से बढ़ेगा, इसका उत्तर फिलहाल मेरे पास नहीं है।मुझे लगता है कि अति उत्साह में बोलना ठीक नहीं।
आपका शुभेच्छु
अमरेंद्र दुबे
कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष
यदुवीर यादव
प्रांतीय महामंत्री
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोशियशन उत्तर प्रदेश

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join