दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, पढ़िए पूरी खबर
बागपत: परिषदीय विद्यालयों parishdiya vidyalaya में दिव्यांग कोटे से भर्ती हुए शिक्षकों Teachers के प्रमाण पत्रों documents की जांच होगी। पता लगाया जाएगा कि फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर तैनाती तो नहीं ली गई है। जांच में कोई प्रमाण पत्र फर्जी मिला तो संबंधित शिक्षक teacher की सेवा समाप्त होगी।यह ही नहीं जो वेतन लिया है उसकी भी वसूली होगी। सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले District में कुल 532 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें तैनात शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों की करीब 22 सौ है। शिक्षकों Teachers में 50 से अधिक दिव्यांग शिक्षक है। परिषदीय स्कूलों School में तैनात दिव्यांग शिक्षकों teacher के शैक्षिक व दिव्यांग प्रमाण-पत्रों के जांच होगी, जिसके लिए शासन से आदेश हुआ है।
परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में तैनात दिव्यांग शिक्षकों teacher के दिव्यांग और शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की गहन जांच होगी। स्कूल महानिदेशक ने जांच के लिए निर्देशित किया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी job पाने वालों के शैक्षिक तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र की गहनतापूर्वक छानबीन की जाएगी। साथ ही जिन शिक्षकों teacher के प्रमाण-पत्र संदिग्ध प्रतीत हों, उन मामलों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कदम ईमानदार और पात्र शिक्षकों Teacher के हित में उठाया गया है, ताकि दिव्यांग कोटे का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंदों को मिल सके। बीएसए BSA गीता चौधरी ने बताया कि शिक्षकों Teacher के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए समय-समय पर आदेश मिलते रहे है। एक आदेश हुआ है कि सभी शिक्षकों Teacher के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाए। अब दिव्यांगों की जांच के आदेश हुए है इसकी जानकारी information कराएंगे। उसके बाद दिव्यांग शिक्षकों teacher की सूची तैयार कराकर टीम गठित कर जांच कराएंगे।