बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज रहेगा अवकाश, BSA साहब का आदेश जारी

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज रहेगा अवकाश, BSA साहब का आदेश जारी

अलीगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों में दिनांक 04 फरवरी 2026 को छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी किया गया है।

हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के बावजूद सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विद्यालय से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से संपादन करेंगे।

Post office job: ग्रामीण डाक सेवकों के रजिस्ट्रेशन शुरू, इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यालयों में निपुण असेसमेंट अथवा प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, वहां संबंधित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20260203 210627 412

Leave a Comment

WhatsApp Group Join