बड़ी खबर: बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के इन दो जिले में अभी-अभी आज का अवकाश घोषित
अत्यधिक वर्षा के कारण महोबा जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
महोबा। लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद महोबा के समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 03-02-26 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण आवागमन में हो रही परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बड़ी खबर: बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के इन दो जिले में अभी-अभी आज का अवकाश घोषित
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू रहेगा। आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महोबा के निर्देश पर जारी किया गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को सुरक्षित रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आगे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार नए निर्देश जारी किए जाएंगे।